भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पुलिस परिवारों की ओर से सभी पदक विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।