February 10, 2026

वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी को सौंपी उत्तराखंड मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी

 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी को मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

इसकी एक कॉपी सभी संबंधित विभागों को जारी की गई भारतीय संविधान के आर्टिकल 223 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 अक्टूबर को दिल्ली के जैसलमेर हाउस से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में 26 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को चार्ज सौंपने की संस्तुति हुई है।भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई इस संस्तुति के बाद भारत सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के पत्र में वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को 27 अक्टूबर से मुख्य न्यायाधीश का चार्ज ग्रहण करने को कहा गया है।

इस पत्र की एक कॉपी वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के सचिव और रजिस्ट्रार जर्नल, ऊत्तराखण्ड के मुख्य सचिव, अकाउंटेंट जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., भारत के मुख्य न्यायाधीश के रजिस्ट्रार, न्याय विभाग में एन.आई.सी.के तकनीकी निदेशक आदि को कॉपी भेजी गई है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.