June 24, 2026

ऋषिकेश: पशुलोक बैराज में SDRF ने एक शव किया बरामद  

 

ऋषिकेश। आज पुलिस चौकी बैराज द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SI सचिन रावत के हमराह SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव को बैराज से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

गौरतलब है कि सुनील जोशी,उम्र 47 13 नवम्बर 2023 से गुमशुदा चल रहे है। शव को देख प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई गई कि यह शव उक्त गुमशुदा व्यक्ति का हो सकता है। शव की शिनाख्त की कार्यवाही हेतु उक्त गुमशुदा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.