Bihar, 25 October 2025,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन समस्तीपुर की विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल -कांग्रेस के गठबंधन पर तीखी टिप्पणियां की थी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल के शासन काल को जंगलराज बताया और कहा कि, इन्होंने बिहार की कई पीढ़ियां बरबाद कर दीं हैं। लालू यादव पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि, बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार राजद और लालू का ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के कई सदस्य बेल पर चल रहे हैं और चुनाव प्रचार में यह साफ दिखा रहा है कि अगर राजद सत्ता में आई तो बिहार में अपराध, अवैध हथियार और भ्रष्टाचार का बोलबाला होगा।
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समस्तीपुर की रैली में की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजद अध्यक्ष लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर जुमलेबाजी और झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार के लोग काम की तलाश में पलायन करने को मजबूर हुुए हैं। प्रधानमंत्री का छठ पर्व के अवसर पर घर लौटने के लिए 12 हजार ट्रेन चलाने का वादा भी झूठा साबित हुआ। राजद अध्यक्ष लालू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, प्रधानमंत्री ने कहा था कि छठ पर्व पर देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 ट्रेनें बिहार के लिए चलाई जाएंगी। लेकिन यह वादा भी केवल सफेद झूठ निकला। पिछले 12 वर्षो में एनडीए सरकार की नीतियों के कारण बिहारवासियों को पलायन का दर्द झेलना पड़ा। छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व में भी ये सरकार रेलगाड़ियों को सुचारू रूप से नहीं चला सकी, और लोगों को अमानवीय हालात में यात्रा करनी पड़ी। इसको लालू यादव ने लिखा कि, एनडीए सरकार की गलत नीतियों के कारण हर साल बिहार के 4 करोड़ से अधिक लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। यूपीए सरकार के बाद भी एनडीए ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं किया। लालू ने कहा कि ये लोग बिहार विरोधी हैं और राज्य के विकास में रुचि नहीं रखते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री कल यहाँ आए थे। हम प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं, ‘आप पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन आपने बिहार को क्या दिया? आपने गुजरात में कारखाने लगाए, फिर भी आप बिहार में जीतना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने वाला। बिहार हर लिहाज से गुजरात से बड़ा है। देश का हर दसवां व्यक्ति बिहार से है। प्रधानमंत्री ने बिहार को सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने गुजरात को जितना दिया, उसका एक प्रतिशत भी नहीं दिया। बिहार की जनता प्रधानमंत्री से जवाबदेही मांग रही है, और प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है।
तेजस्वी यादव ने भाजपा को अति पिछड़े वर्ग विरोधी बताया और कहा , हमने अति पिछड़े वर्ग का व्यक्ति उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया, तब से ये हमें ट्रोल कर रहे हैं। जिन लोगों से भाजपा नफ़रत करती थी और पाकिस्तान भेजने की बात करती थी। आज उन्हीं की चिंता कर रही है। अमित शाह अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान भेजने की बात करते थे, लेकिन आज भाजपा उन्हीं की चिंता कर रही है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि, अति पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के बेटे के उपमुख्यमंत्री बनने से भाजपा को नफ़रत क्यों है?
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर पर लगाया जुमलेबाजी और झूठे वादे करने का आरोप,
RJD chief Lalu Yadav alleged prime minister Narendra Modi