Recent Posts

March 30, 2026

बैंक के बाहर दिनदहाड़े लूट

 

सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख की नकदी लूटी

एसबीटी न्यूज़ उत्तराखंड

रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में जादूगर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख की नकदी लूट ली। रिटायर्ड कर्मचारी बैंक से रकम निकालकर पैदल ही घर की तरफ आ रहे थे। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना मिलते ही आनन-फानन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं, दिनदहाड़े शहर की पॉश कालोनी में हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.