June 24, 2026

रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF ने किया शव बरामद

 

रुद्रप्रयाग

दिनाँक 23 मई 2024 की देर रात्रि 10:30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तिलवाड़ा मार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से SDRF रेस्क्यू टीम SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

 

उक्त ट्रक (UK14 CA 5030) में 03 लोग सवार थे जिनमे से 02 घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि एक व्यक्ति ट्रक में ही था।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.