June 24, 2026

पशुपालन विभाग द्वारा #selfiewithpets कैंपेन शुरू।

Exif_JPEG_420

देहरादून 30 जून 2023,

प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि निराश्रित,असहाय पशुओं और जानवरों की देखभाल एवं आश्रय उपलब्ध कराने हेतु उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए निराश्रित,असहाय पशुओं को आश्रय देने वाले गोसदनो को उत्तराखंड सरकार द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जाती है। जनमानस में पशु-प्रेम एवं उनके प्रति जिम्मेदारी जागृत करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा #selfiewithpets कैंपेन चलाया गया है।

इस अवसर पर प्रसारित वीडियो संदेश की शुरुआत अभिवादन से करते हुए श्री बहुगुणा ने कहा कि, ‘निराश्रित पशुओं/जानवरों की देखभाल के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज से बेजुबान प्राणियों के लिए पशुपालन विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा #selfiewithpets कैंपेन संचालित किया जा रहा है। यदि आप किसी निराश्रित पशु/जानवर को अपने परिवार का हिस्सा बनकर उसकी सेवा करते हैं तो आपको उसके साथ एक सेल्फी लेकर पूरी कहानी अपने सोशल मीडिया पर #SelfieWithPets के साथ साझा करनी होगी।

आप इस पोस्ट में उत्तराखंड सरकार, पशुपालन विभाग या फिर मुझे टैग / मेंशन करेंगे तो हम तक आपकी कहानी आसानी से पहुंच सकेगी। एक महीने के कैंपेन के दौरान आपकी कहानी उत्तराखंड वासियों तक पहुंचाई जाएगी और अंत में विजेता भी चुने जाएंगे।

मुझे विश्वास है कि आप सभी इस कैंपेन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आइए, हम सभी पशु सेवा और बेजुबान जानवरो की सेहत का ख्याल रखने का संकल्प लें।

जय हिंद, जय उत्तराखंड।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.