March 25, 2026

स्पेशल एसीबी कोर्ट ने सेबी की पूर्व प्रमुख माधवी पुरी बुच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

मुबईं की स्पेशल एसीबी कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी की पूर्व प्रमुख माधवी पुरी बुच और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। माधवी पर शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और नियामकीय उल्लंघन का आरोप है। माधवी पुरी बुच 28 फरवरी 2025 को सेबी प्रमुख पद से रिटायर हुईं हैं।

स्पेशल एसीबी कोर्ट के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने अपने आदेश में कहा, ‘प्रथम दृष्टया विनियामकीय चूक और मिलीभगत के सबूत हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। कोर्ट खुद इस मामले की निगरानी करेगी। और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो 30 दिन के अंदर स्थिति रिपोर्ट पेश करेगी।

एक शिकायतकर्ता ने कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया था कि माधवी पुरी बुच समेत सेबी कई अधिकारी अपने वैधानिक कर्तव्य में विफल रहे. बाजार में हेरफेर को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने वाली कंपनी को सूचीबद्ध करने की अनुमति देकर कॉरपोरेट धोखाधड़ी के लिए रास्ता खोला. इसकी वजह से बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, विनियामक उल्लंघन और भ्रष्टाचार हुआ।

वहीं, इस संबंध में सेबी ने कहा कि हम इस आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। यह साल 1994 का मामला है। जिन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है, वो उस दौरान सेबी में नहीं थे। हमें पक्ष रखने का भी मौका नहीं दिया गया।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.