June 23, 2026

उत्तराखण्ड एसटीएफ की 24 घण्टे के भीतर दूसरी बड़ी कार्यवाही

उत्तराखण्ड में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों, अपराधियों एवं अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा सभी टीमों को सक्रिय अपराधियों, गैंगस्टरों एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क पर सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए है।
इन निर्देशों के अनुपालन में एसटीएफ की टीम ने आज दिनांक 13.03.2026 को महज़ 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 02 शातिर अपराधियों को 03 अवैध तमंचों (.315 बोर) व 10 जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1️⃣ जितेन्द्र वीरत चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी
निवासी – सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ0प्र0)
2️⃣ सुमित राठौर पुत्र जसवन्त सिंह
निवासी – आजादनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)
________________________________________
*प्रकरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा लगातार 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों के नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान
✔ भारी मात्रा में अवैध हथियार व गोलाबारूद बरामद किये गये
✔ यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सक्रिय दो आपराधिक गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त किया गया
✔ कुमायूँ क्षेत्र में संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते विफल किया गया
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर दोनों राज्यों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे भी बड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गये हैं,
राज्य एसटीएफ द्वारा राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों, अपराधियों तथा जेलों में निरुद्ध कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी:
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड*
________________________________________
*बरामदगी*
🔹 03 अवैध तमंचे (.315 बोर)
🔹 10 जिन्दा कारतूस
________________________________________
*एसटीएफ टीम*
1. निरीक्षक एमपी सिंह
2. उ0नि0 बृजभूषण गुररानी
3. उ0नि0 प्रकाश भगत
4. हे0का0 गोविन्द बिष्ट
5. हे0का0 जगपाल सिंह
6. हे0का0 संजय कुमार
7. हे0का0 गुरवंत सिंह
8. हे0का0 मोहित वर्मा
________________________________________
*थाना रुद्रपुर पुलिस टीम*
1. निरीक्षक मनोज रतूड़ी
2. उ0नि0 मोहन जोशी
3. कानि0 नवीन गिरि
4. कानि0 चालक मोहन प्रकाश

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.