June 24, 2026

राजकीय नर्सिंग संघ उत्तराखण्ड करेगा स्वास्थय मत्री डा० धन सिंह रावत का आभार और धन्यवाद

राजकीय नर्सिंग संघ उत्तराखण्ड द्वारा दिनाँक 16 मार्च 2025 को स्वास्थय मत्री डा० धन सिंह रावत जी का आभार और धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी कड़ी में आज रविवार 9 मार्च 2025 को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद्, राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार के माननीय सुरेश भट्ट जी को उनके आवास मे जाकर संगठन के सदस्यो द्वारा आमंत्रण दिया।

तथा उसके बाद कुमाऊं मण्डल के राजकीय चिकित्सालय काशीपुर , राजकीय चिकित्सालय रामनगर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाडुंगी बेस चिकित्सालय हल्द्वानी , महिला चिकित्सालय हल्द्वानी तथा अन्य अस्पताल में जाकर सभी नर्सिंग सर्वग के वरिष्ठ जेष्ठ नर्सिंग अधिकारियो को कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मे सहयोग प्रदान करने का अहवाह्न किया गया ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.