June 24, 2026

लीजेंड्स लीग मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंची

लीजेंड्स लीग के तीन मैच देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने प्रस्तावित हैं। इस बार इन मैचों में भारतीय टीम की तरफ से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर शामिल होंगे।

लीजेंड्स लीग मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों की टीम बुधवार शाम देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। जहां से सभी खिलाड़ी देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए।बता दें कि लीजेंड्स लीग के तीन मैच 24,25,26 नवंबर को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने प्रस्तावित हैं।

इस बार इन मैचों में भारतीय टीम की तरफ से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर शामिल होंगे। देशी और विदेशी टीमों के काफी खिलाड़ी जैसे क्रिस गेल, वाटसन भी इसका हिस्सा बनेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.