August 8, 2026

जोशियाड़ा और गौचर के लिए थंबी एविएशन चलाएगी हेली सेवा

उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत उत्तरकाशी के जोशियाड़ा और चमोली जिले के गौचर के लिए हेली सेवा का संचालन अब थंबी एविएशन करेगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र ही नए सिरे से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा

प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार करते हुए सात नवंबर 2024 को जोशियाडा व गौचर के लिए हेली सेवा शुरू की गई थी। अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हेली सेवा संचालन का जिम्मा पवन हंस को सौंपा गया था। लेकिन यूकाडा ने हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया किए। जिसमें थंबी एविएशन का चयन किया गया। वर्तमान में जोशियाड़ा व गौचर के लिए हेली सेवा का संचालन बंद है। नई कंपनी के चयन के बाद शीघ्र ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि जोशियाड़ा व गौचर के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। थंबी एविएशन के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.