Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
महाशिवरात्रि पर ठंडाई पीने से बिगड़ी शिवभक्तों की हालत, ज्यादा मिली थी भांग - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार स्वास्थ्य

महाशिवरात्रि पर ठंडाई पीने से बिगड़ी शिवभक्तों की हालत, ज्यादा मिली थी भांग

महाशिवरात्रि पर्व पर दूधिया (ठंडाई) पीने से 24 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। एक-एक कर पीड़ितों को बेस अस्पताल लाया गया। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।

बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व था। शिवालयों में जलाभिषेक के साथ साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन समेत विशेष आयोजन किए जा रहे थे। कुछ जगहों पर प्रसाद रूप में ठंडाई (दूधिया) का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ पीड़ित बेसुध थे, जबकि कुछ पीड़ित बेचैनी महसूस कर रहे थे। उल्टी, जी-मचलाना, पेट में दर्द, घबराहट जैसी परेशानी से घिरे थे।

महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार को अस्पताल बंद था। केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। सामान्य रूप से पहुंचने वाले मरीजों के बीच बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से खासी भीड़भाड़ रही। डॉ. इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। एक-एक कर सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। वहीं, हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भांग पीड़ितों की जानकारी होने पर उनके परिजनों से हाल जाना और चिकित्सक से बेहतर उपचार देने के लिए कहा।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 45 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Dharmpal Singh Rawat

देहरादून : राज्यपाल ने किया पंचकर्म उपचार केंद्र का उद्घाटन

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त गुडनी ब्रैगसन में द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, ग्रीन एनर्जी के संबंध में वार्ता हुई।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment