June 24, 2026

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, दो मई को खुलेंगे श्रद्धा के द्वार। द्वादश ज्योर्तिलिंगो मे अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी मे पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है । 28 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी । भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 2 मई को सुबह 7 बजे वृश्चिक लगन मे भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे । केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, शुरू होगी चार धाम की यात्रा, पूरा कार्यक्रम तय
Kedarnath Dham Kapat News: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। इस वर्ष बाबा केदार के कपाट दो मई को खोले जाएंगे। इसको लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। शुभ मुहुर्त में कपाट को खोला जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर कपाट खोले जाने की तिथि घोषित की गई

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.