धराली आपदा प्रभावितों के सभी आवेदनों को जिलाधिकारी ने बिना देरी के प्रदान की स्वीकृति
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सभागार में आयोजित बैठक में दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना , वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर योजना के अंतर्गत आए आवेदनों के लिए गठिन चयन समिति में गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने होम स्टे योजना के अंतर्गत इको सेंसटिव जोन को ध्यान में रखने और पारंपरिक शैली में बनाए जाने वाले होमस्टे के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने के निर्देश दिये।
समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली के निवासियों के आजीविका के संवर्धन को देखते हुए ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना’ के अंतर्गत वाहन मद में प्राप्त सभी आवेदनों को बिना किसी देरी के स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि
रोजगारपरक योजनाओं से आपदा प्रभावित किसी प्रकार वंचित न रहे ।
जिलाधिकारी ने टीटीसी के अंतर्गत 4 ट्रेकिंग सेंटरों में शामिल 25 गांव में से जो आवेदन प्राप्त हुए उनके सभी दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार ऋण प्रदान करने की कार्यवाही करने निर्देश दिए ।
समिति की बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन मद में 08, गैर वाहन मद में 01, दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के अंतर्गत 10 और ट्रेकिंग ट्रेक्शन योजना में तहत प्राप्त कुल 45 आवेदनों की समीक्षा की गईं।
