Recent Posts

September 21, 2026

उत्तराखंड में शराब के दाम में बदलाव, आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल का बड़ा बयान

उत्तराखंड में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब की कीमतों और दुकानों के आवंटन को लेकर आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने स्थिति स्पष्ट की है__अनुराधा पाल ने बताया कि विदेशी मदिरा (IMFL) के कुछ छोटे ब्रांड्स, जैसे कि मैकडॉवेल और अन्य, की कीमतों में प्रति बोतल ₹10 से ₹20 तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, बड़े प्रीमियम ब्रांड्स और देशी मदिरा की कीमतों में फिलहाल किसी बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं और वे पहले की तरह ही बनी रहेंगी__विभाग ने इस वर्ष के लिए ₹5400 करोड़ का भारी राजस्व लक्ष्य रखा है__

अनुराधा पाल ने कहा कि ​अब तक 700 दुकानों का सफलतापूर्वक निपटान किया जा चुका है, ​पिछले साल के ₹2604 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले अब तक ₹2550 करोड़ का राजस्व हासिल हो चुका है, विभाग इस ऊंचे लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी दक्षता से काम कर रहा है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.