June 24, 2026

सरोवर में स्नान के दौरान दो श्रद्धालुओं में हुआ विवाद, एक ने धारदार हथियार से कर दिया हमला

हेमकुंड साहिब में आपसी विवाद में एक श्रद्धालु ने दूसरे के पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घांघरिया से हेमकुंड साहिब पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से घायल श्रद्धालु को नीचे लाया गया। पीड़ित श्रद्धालु ने पुलिस को लिखित शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब में बुधवार को सरोवर में एक सिख श्रद्धालु स्नान कर रहा था। तभी एक निहंग श्रद्धालु का उससे विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बिना पगड़ी के नहाने पर निहंग ने आपत्ति जताई। जिससे उनमें विवाद हुआ। मामले में पीड़ित बलवंत सिंह पुत्र श्रृंगार सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर पंजाब ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है।

जिसमें कहा है कि वह अपने परिवार के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था। वह सरोवर में स्नान कर रहा था तभी एक निहंग ने मेरे व परिवार के साथ बदसलूकी और मारपीट की। जिससे उसके पैर व हाथ पर चोट आई है।

आरोपियों ने किसी धारदार हथियार से उसके पैर को जख्मी कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के बाद भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने उसे व परिवार को जान का खतरा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब पहुंचकर घायल को उपचार के लिए एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल में लाया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.