June 24, 2026

एक अक्तूबर से दून ISBT में नहीं होगी अनुबंधित बसों की पार्किंग, जानिए क्या है वजह

 

परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था।

आईएसबीटी देहरादून में एक अक्तूबर से अनुबंधित बसों की पार्किंग नहीं होगी। परिवहन निगम ने एमडीडीए को पार्किंग वापस कर दी है। इसके लिए निगम हर महीने 58,410 रुपये का भुगतान कर रहा था

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर की ओर से मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था। इस पार्किंग को एमडीडीए को वापस करने पर प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से किराए पर लिए गए पार्किंग स्थल को एमडीडीए के लिए खाली कराना है। एक अक्तूबर से आईएसबीटी में किसी भी अनुबंधित बस की पार्किंग नहीं हो सकेगी। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि अनुबंधित बस मालिकों को अपनी बसों की पार्किंग स्वयं के स्तर से कराने को कहा जाए। निगम अब एमडीडीए को पार्किंग के किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.