March 20, 2026

भारत सरकार को दिसंबर 2025 तक कुल ₹25,25,156 करोड़ की प्राप्तियां, ₹33,80,998 करोड़ का व्यय,

Delhi 30 JAN 2026,

वित्त मंत्रालय ने दिसंबर, 2025 तक के भारत सरकार के मासिक खातों को संकलित कर लिया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत सरकार को दिसंबर 2025 तक कुल ₹25,25,156 करोड़ की प्राप्तियां हुई हैं (जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 72.2 प्रतिशत है)। इसमें ₹19,39,254 करोड़ का कर राजस्व (केंद्र का शुद्ध हिस्सा), ₹5,39,855 करोड़ का गैर-कर राजस्व और ₹46,047 करोड़ की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्यों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में ₹10,38,164 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,37,014 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2025 तक कुल ₹33,80,998 करोड़ का व्यय किया गया है (जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के कुल बजट अनुमान का 66.7% है)। इस कुल व्यय में से ₹25,93,063 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹7,87,935 करोड़ पूंजीगत खाते पर खर्च किए गए हैं। कुल राजस्व व्यय में से ₹9,11,059 करोड़ का भुगतान ब्याज अदायगी के रूप 2025 तक कुल ₹33,80,998 करोड़ का व्यय कियामें किया गया है, जबकि ₹3,17,490 करोड़ प्रमुख सब्सिडियों पर हैं।

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.