February 15, 2026

विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का पर्यटन मंत्री महाराज ने किया शुभारम्भ

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली में विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को औली की पावन एवं मनोहारी धरती पर Auli Winter Carnival2026 के शुभारंभ करते हुए कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणामस्व रूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन Destination के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्णपहल संभव हो सकी है।

महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिकसं भावनाओं का अदवितीय संगम है। समुद्र तल से 2500 (दो हजार पांचसौ) से 3050 (तीन हजार पचास) मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेत और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारणं भारत का प्रमुख Winter Destination बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस Winter Carnival मैं अनेक गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उदयमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीयअर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उददेश्य केवल आयोजन करनानहीं, बल्क औली को एक स्थायी Winter Sports Hub के रूप में विकसित पहिचान मिलेगी।

उन्होने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर हम उत्तराखंडके दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित कर रहेहैं। यह पहल Vocal for Local और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को भी सशक्त करेगी।

पर्यटन मंत्री ने Winter Carnival के आयोजन के लिए बधाई देता हुए कहा कि उन्हे पूर्णविश्वास है कि Auli Winter Carnival 2026 उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
*मा. मंत्री द्वारा प्रमुख घोषणाएं*
शीतकालीन पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु औली मेंविंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजितकिया जाएगा।

अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के सथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजनप्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उग्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुएऊख্তमठ तक कुल 91 किभी, टेल का आयोजन किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.