Recent Posts

August 16, 2026

तीनधारा क्षेत्र में वाहन हुआ नदी में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी

टिहरी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि तीनधारा सैनिक होटल के पास एक पिकअप लोडिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है, जिसमें संभावित रूप से 03 व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं।

 

उक्त सूचना मिलते ही SI श्री सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर रेस्क्यू टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन नदी में गिर चुका है और दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके दृष्टिगत पोस्ट ढालवाला से एक SI श्री दीपक जोशी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीमों द्वारा मौके पर राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.