March 25, 2026

पर्यटक की स्वीमिंग पुल में डूबकर मौत

परिवार संग तीर्थनगरी ऋषिकेश आया एक युवक स्वीमिंग पूल में डूब गया

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

ऋषिकेश। परिवार संग तीर्थनगरी ऋषिकेश आया एक युवक स्वीमिंग पूल में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बक्सर (उत्तर प्रदेश) के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला था।

टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनिकीरेती के तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे थे। तपोवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल भट्ट ने बताया कि सभी पर्यटक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। गोपाल गोयल (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश कमरे से बाहर गए।

जब वह नहीं लौटे तो उनके साथ आए लोग उन्हें देखने बाहर गए। होटल के परिसर में स्थित स्विमिंग पूल में वह डूबे नजर आए, जिन्हें होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक पर्यटक के शव को एम्स ऋषिकेश पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.