August 23, 2026

बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

हादसे का शिकार हुए एक युवक की शादी तो पांच महीने पहले ही हुई थी

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

रुद्रपुर। सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुए एक युवक की शादी तो पांच महीने पहले ही हुई थी। पुलिस नेे मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सितारगंज के सिडकुल इलाके की है। नानकमत्ता के कनपुरा मटिहा निवासी अशोक राणा (25) अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी सिडकुल रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

राहगीरों ने पुलिस और 108 को मामले की सूचना दी। राहगीरों की मदद से दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक राणा की मार्च में ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा हॉस्पिटल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.