October 24, 2026

गुलदार की दहशत पालतू कुत्ते क़ो अपना निवाला बनाया

leopard

बागेश्वर जिले के बैजनाथ वन रेंज अंतर्गत थकलाड ग्राम में एक गुलदार एक मकान के जानवरों के गोठ में जा घुसा जहां कुत्ते को मारकर उसे अपना शिकार बना लिया और वहीं डेरा जमा लिया। लम्बे समय तक गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में रहे। बताया गया कि ग्रामीण ने कुत्ते को शौच के लिए बाहर ले जाकर वापस रूम में बंद कर दिया, लेकिन उन्हें उस समय यह पता नहीं चला कि कमरे के अंदर पहले से गुलदार मौजूद है।

कुछ देर बाद कमरे से कुत्ते के भौंकने और गुलदार के गुर्राने की आवाज आई। घबराये ग्रामीण ने गांव के लोगों को सूचना दी। दरवाजा बंद होने से गुलदार घर के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंच सका और परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया।

तनूजा परिहार,SDO

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.