राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरी विशाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने भगवान से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक विरासत और विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी सभी की है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के साथ ही प्रदेश को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इस दौरान राज्यपाल ने भगवान बदरी विशाल से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
