June 24, 2026

दिल्ली-कर्णप्रयाग रूट के लिए परिवहन निगम की सेवा होगी शुरू, ढाई साल पहले हुई थी बंद

उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट सेवा बुधवार से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। ऋषिकेश डिपो को दो नई बस मिलने पर डिपो प्रशासन ने इस रूट की सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है।

करीब ढाई वर्ष पूर्व डिपो में वाहनों की संख्या कम होने के चलते दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा बंद कर दी गई थी। जबकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अच्छी रहती है।

स्थानीय निवासी लंबे समय से इन रूटों पर बस सेवा शुरू किए जाने की मांग भी कर रहे थे। लेकिन वाहनों के अभाव में डिपो प्रशासन इन रूटों पर सेवा शुरू नहीं कर पा रहा था। अब ऋषिकेश डिपो को दो नई बसें मिली हैं। डिपो प्रशासन ने इन बसों को दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर संचालित करने का निर्णय लिया है। डिपो के अधिकारियों ने इस रूट पर बस सेवा बुधवार से शुरू किए जाने की संभावना जताई है।

डिपो को दो नई बसें मिली हैं। इन बसों को दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर चलाया जाएगा। संभावना है कि बुधवार से इस रूट पर बस सेवा शुरु कर दी जाए। – प्रतीक जैन, एजीएम, उत्तराखंड परिवहन निगम।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.