March 25, 2026

तुहिन कांत पांडेय ने किया सेबी के 11वें चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण,

मुंबई, तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी के 11वें चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने माधबी पुरी बुच की जगह ली है, जिनका तीन साल का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया। तुहिन कांत पांडेय अब तक वित्त सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे । गत बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किया।

श्री पांडेय के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर माधवी पुरी बुच मौजूद नहीं थीं। वे अस्वस्थ बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के कार्यभार मुक्त होने से सेबी के कर्मचारियों को राहत मिली है। कथित तौर पर उनके कार्यशैली से सेबी कर्मचारियों में लंबे समय से असंतोष रहा है।

‌पांडेय शनिवार दोपहर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) सेबी के मुख्यालय पहुंचे। सेबी के सभी चार पूर्णकालिक सदस्यों- अश्विनी भाटिया, अमरजीत सिंह, अनंत नारायण और कमलेश वार्ष्णेय ने सेबी मुख्यालय में उनका स्वागत किया।श्री पांडेय को तीन साल के लिए सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.