August 8, 2026

UKSSSC : उत्तराखंड में निकलेगी पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड की बंपर वैकेंसी भी जल्द

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सितंबर माह के पहले हफ्ते से बंपर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। पुलिस कांस्टेबलों के 2000 रिक्त पदों से इस भर्ती की शुरुआत होने जा रही है। सितंबर पहले सप्ताह में यह नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सितंबर माह के पहले हफ्ते से बंपर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग को 11 विभागों के 3900 से ज्यादा से भर्ती के प्रस्ताव मिल चुके हैं। पुलिस कांस्टेबलों के 2000 रिक्त पदों से इस भर्ती की शुरुआत होने जा रही है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि 18 अगस्त को सहायक अध्यापकों के लगभग 1600 पदों के लिए सभी 13 जिलों में परीक्षाएं होंगी। 52 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया।

 

उन्होंने बताया कि आयोग को पुलिस, फॉरेस्ट, कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, तकनीकी स्टाफ समेत 11 से ज्यादा विभागों में रिक्त पदों की भर्तियों के प्रस्ताव मिल चुके हैं। सितंबर के पहले हफ्ते तक पुलिस कांस्टेबलों के 2000 पदों की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड व फारेस्टर के 850, सींचपाल के 1000, कनिष्ठ सहायक और तकनीकी स्टाफ के 500 समेत अन्य विभागों की भर्ती होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.