June 24, 2026

एकता में शक्ति का मंत्र लिए हम न्याय के महासंग्राम में लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे: राहुल गांधी।

दिल्ली, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 22वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को जनता का बेशुमार प्यार और समर्थन मिल रहा है। एकता में शक्ति का मंत्र लिए हम न्याय के महासंग्राम में लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे। कांग्रेस जल-जंगल और जमीन के अधिकार दिलाने के पक्ष में आदिवासिओं के साथ खड़ी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि “यात्रा का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को निजी पार्टियों को बेचे जाने से बचाना और देश के नियोजित युवाओं और आदिवासियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और आरएसएस की विचारधारा देश में नफरत और अन्याय फैला रही है। कांग्रेस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। आज इस देश में युवा को चाहकर भी रोजगार नहीं मिल रहा, क्योंकि मोदी सरकार में देश के अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को बेचा जा रहा है। इसके चलते युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि बोकारो में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां हैं, लेकिन यहां भी स्थानीय श्रमिकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। देश में करीब 50 करोड़ से ज्यादा लोग ठेका मज़दूर के रुप में काम करते हैं।

राहुल गांधी ने बताया कि, कांग्रेस की सरकारों ने मजदूरों के हित में कई कानून बनाए, लेकिन मोदी सरकार ने मजदूरों के लिए बनाए गए कानूनों की धज्जियां उड़ा दी। देश के मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि, मजदूर देश को बनाते हैं, लेकिन मजदूरों की समस्याओं को कॉर्पोरेट घरानों के बीच फंसी मीडिया नहीं दिखाती है।

****

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.