February 10, 2026

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट रोड परियोजना कार्यो का निरीक्षण

 

 

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट रोड परियोजना के अंतर्गत आराघर चौक से प्रिंस चौक तक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें लापरवाही मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, दून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड ऑफिस काम्प्लेक्स ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया, जिसे तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

सोमवार को मंत्री डॉ अग्रवाल आराघर चौक पहुंचे, उन्होंने यहां स्मार्ट रोड परियोजना के अंतर्गत हरिद्वार रोड (आराघर चौक से प्रिंस चौक तक) का निरीक्षण किया, जिसकी लागत 22.80 करोड़ रुपए तथा लंबाई 1.500 किमी है। इसके अलावा मार्ग की पूर्ण लंबाई में दोनो ओर नाली निर्माण का कार्य 2700 मीटर, विद्युत एवम कम्युनिकेशन की तारो को भूमिगत करने हेतु डक्ट बैंक 3000 मीटर, पुल पिट चैंबर का निर्माण, सीवर लाइन बिछाने का कार्य 80 मीटर, सीवर मेंनहोल, सीवर कनेक्टिंग चैंबर, फुटपाथ कार्य, सड़क निर्माण का कार्य एवम लाइटिंग तथा लैंडस्कैपिंग का कार्य है।

 

मंत्री डॉ अग्रवाल ने पाया कि सड़क निर्माण व अन्य कार्यों मैं तेजी से कार्य हुआ है, मगर अधिकांश जगहों पर लापरवाही बरती गई है, जिसके लिए मौके पर मौजूद अधिकारी व ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने इन्वेस्टर समिति से पहले कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाए।

 

इसके बाद डॉ अग्रवाल ने इंटीग्रेटेड ऑफिस काम्प्लेक्स ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने पाया कि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है, जबकि इसके निर्माण पूर्ण करने की अवधि 12 दिसंबर 2024 है, डॉ अग्रवाल ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्य को चुनौती के रूप में लेते हुए तय समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.