June 23, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस वरिष्ट नेताओं ने की विचार गोष्टी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा विवेचना एवं परिकल्पना कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सामयिक सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में उत्तराखंड कांग्रेस की भूमिका पर कांग्रेस के प्रबुद्ध लोग और समाज के कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के साथ कांग्रेस के नेताओं ने चर्चा किया।आपको बता दें कि इस विचार गोष्टी के आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत किया। वही मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस विचार गोष्ठी के माध्यम से कॉन्ग्रेस अपनी कमियों को पहचान कर उसे दूर करेगी साथ ही साथ देश के सामने जो अभी एक समसामयिक चुनौती है उसको कांग्रेस किस रूप में देखती है और कैसे उन चुनौतियों से आगे निकला जाए।आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर कैसे कांग्रेस अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाएं और भाजपा के द्वारा जो एक भ्रम और दुष्प्रचार चलाया जा रहा है उससे कांग्रेस किस प्रकार निबटेगी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.