June 24, 2026

उत्तराखंड: नहीं थम रहा गुलदार का आंतक, दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार ने दो मासूम बच्चों को मार डाला

उत्तराखंड में गुलदार का आंतक थम नहीं रहा है। शनिवार और रविवार को पौड़ी में दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार ने दो मासूम बच्चों को मार डाला।

इन घटनाओं से जहां लोगों में दहशत है, वहीं वन विभाग के प्रति आक्रोश है।

पौड़ी के खिसूं से सटे ग्वाड़ गांव में शनिवार शाम को राकेश सिंह का बेटा अंकित (11) गोशाला के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। यह देखकर दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, जिस पर गुलदार अंकित को छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बच्चे को लेकर श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्रीनगर के ग्लास हाउस रोड पर रहने वाले सलामुद्दीन के 4 वर्षीय बेटे अयान अंसारी को रविवार रात करीब नौ बजे गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गए। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.