June 24, 2026

उत्तराखण्ड कठिनाईयों से उबरकर एक नई शक्ति, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आज आगे बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री धामी

Uttrakhand 09 November 2025,

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड कठिनाईयों से उबरकर एक नई शक्ति, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आज आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ – साथ राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता, पारंपरिक पहचान और डेमोग्राफिक संतुलन को संरक्षित रखने के लिए भी कार्य कर रही है। इसी क्रम में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति जैसे कार्यों से उत्तराखण्ड एक समरस समाज के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों को नमन करते हुए, प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ की।

इस मौके पर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह(से.नि.), केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.