June 24, 2026

उत्तराखंड: सदस्यता अभियान में मंत्री-विधायक लक्ष्य से पीछे, पहले चरण के रुझानों से भाजपा प्रदेश नेतृत्व नाखुश

 

25 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी आठ से 15 फीसदी तक ही सदस्य बना सकी है। केदारनाथ विस में पार्टी ने सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया था, लेकिन अब तक 17 फीसदी ही सदस्य ही बनाए जा सके हैं।

सदस्यता अभियान के पहले चरण के रुझानों से भाजपा के प्रदेश नेतृत्व खुश नहीं है। मंत्रियों से लेकर विधायक तक दिए गए लक्ष्यों से काफी पीछे हैं। मंत्रियों में केवल सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा 10 हजार सदस्य बनाने के अपने लक्ष्य के करीब हैं। बाकी सभी मंत्रियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए खासी जान फूंकनी पड़ेगी

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य तो 19 सितंबर तक 1,000 सदस्यों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। विधानसभा क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान की ढीली प्रगति से भाजपा नेतृत्व चिंतित है। 70 में से केवल एक कैंट विधानसभा क्षेत्र है, जहां 54 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ है। 25 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी आठ से 15 फीसदी तक ही सदस्य बना सकी है।

उपचुनाव के मद्देनजर केदारनाथ विस में पार्टी ने सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया था, लेकिन अब तक 17 फीसदी ही सदस्य ही बनाए जा सके हैं। केदारनाथ में पार्टी ने 34,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वह वहां 5,699 सदस्य ही बना पाई है। दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी 16 से 24 फीसदी और 25 विस क्षेत्रों में आठ से 15 फीसदी तक ही सदस्य बन पाए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.