February 5, 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निरस्त किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम, संशोधित जारी

राज्य लोक सेवा आयोग ने तकनीकी खामियों के चलते सोमवार को पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम निरस्त कर दिया। हालांकि, साथ ही संशोधित परिणाम भी जारी किया गया है। आयोग की ओर से 29 नवंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था।

बता दें कि बीती 29 नवंबर को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र की पुनः परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से दो फरवरी से पांच फरवरी तक सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र की पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी।

आयोग ने साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक पदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी कर दिए थे।

इसके साथ ही सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लिए विस्तृत जानकारी भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई थी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.