February 5, 2026

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने किया नव वर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित।

देहरादून, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा नव वर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए संगठन से जुड़ी गतिविधियों के विषय पर चर्चा की। महासंघ से जुडे सभी सदस्यों को पत्रकार हितों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने वो संगठन की गरिमा बनाये जाने की बात कही।श्री सकलानी ने कहा कि बहुत जल्द अल्मोड़ा में महासंघ की नई इकाई गठित की जाएगी जिसकी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी को बुके देकर उनका स्वागत किया इस मौके पर सभी सदस्यों ने नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, राजीव शर्मा, प्रदेश सचिव, राजीव मैथ्यू, पूर्व जिला अध्यक्ष, राजेंद्र सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष, टीना वैश्य, जिला सचिव इंद्रेश्वरी मंमगाईं, जिला कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री, राकेश भट्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, शिव नारायण, हेमंत शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, राजेश बहुगुणा, शादाब त्यागी, सुरेंद्रनाथ भट्ट, एवं धन सिंह बिष्ट, आदि सदस्य उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.