June 24, 2026

कथित भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस सहित 19 को मिला अमेरिका का ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ पुरस्कार।

देहरादून, 05 जनवरी 2025,

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी, पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत एश्टन कार्टर और विवादित निवेशक जॉर्ज सोरोस सहित 19 व्यक्तियों को प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया है। यह अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते दिन व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किए।

कथित भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस की भूमिका अन्तर्राष्ट्रीय कारोबारियों और कई देशों की सरकारों में उथल-पुथल मचाने वाली रही है। सोरोस पर कई देशों की सरकार गिराने और कई दिग्गज बैकों को तबाह करने का आरोप है। भारत के एक शीर्ष कारोबारी पर भी साजिशन आरोप लगाया है। सोरोस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे हैं। वहीं व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा, ‘जॉर्ज सोरोस को इसलिए सम्मानित किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने दुनियाभर में ऐसे संगठन का समर्थन किया है जो लोकतंत्र, मानवाधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को मजबूत करते हैं। जॉर्ज सोरोस एक अरबपति निवेशक हैं और ओपन सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं।

‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि या सुरक्षा, मूल्यों, दुनिया में शांति या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। व्हाइट हाउस ने इसके बारे में आज जानकारी दी। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि महान नेता भरोसे को बनाए रखते हैं। हर किसी को समान अवसर देते हैं और शालीनता को सर्वोपरि रखते हैं। इन 19 व्यक्तियों को महान नेताओं के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अमेरिका और दुनिया को बेहतर बनाया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.