June 24, 2026

उत्तराखंड राज्य को ” बैस्ट हिमालयन एंड नाॅर्थ ईस्टर्न स्टेट” पुरस्कार से नवाजा जाएगा । 

देहरादून, उत्तराखंड राज्य को मत्स्यपालन क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा उत्तराखंड राज्य को ” बैस्ट हिमालयन एंड नाॅर्थ ईस्टर्न स्टेट” के लिए चुने जाने पर दिया जा रहा है।

उत्तराखंड राज्य को ” बैस्ट हिमालयन एंड नाॅर्थ ईस्टर्न स्टेट” पुरस्कार के लिए चुने जाने पर मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड मत्स्यपालन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में हमारा उत्तराखंड राज्य निरंतर चंहुमुखी विकास कर रहा है।

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड ने बताया कि, पुरस्कार वितरण समारोह “विश्व मत्स्य दिवस-2024” के अवसर पर 21 नवंबर 2024 को सुषमा स्वराज भवन चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में ट्राफी एवं सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे।

“विश्व मत्स्य दिवस-2024″ के अवसर पर आयोजित यह समारोह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह लल्लन सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी बघेल, केन्द्रीय राज्यमंत्री जाॅर्ज कुरियन, डॉ. अभिलक्ष लिखी, मत्स्य पालन विभाग से केन्द्र एवं राज्यों के मंत्री, अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होंगे।

Uttrakhand state on being selected ” Best Himalayan & north eastern”

उत्तराखंड राज्य को ” बैस्ट हिमालयन एंड नाॅर्थ ईस्टर्न स्टेट” पुरस्कार से नवाजा जाएगा ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.