June 23, 2026

सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी बने विजय शंकर पांडेय, क्षेत्रीय कार्यालय को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली में 23 से 25 जून तक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इस दौरान देहरादून के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय को देश भर में सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी के पुरस्कार दिया गया।। यह सम्मान उन्हें 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरिटा द्वारा प्रदान किया गया

37 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में देहरादून के अधिकारी को यह सम्मान पहली बार मिला है। पांडेय को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवाओं में नवाचार और राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक पासपोर्ट सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया है।

उन्होंने ‘पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर’ के माध्यम से पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रह रहे नागरिकों के दरवाजे तक सेवाएं पहुंचाईं। उनके प्रयासों से लगभग 1.5 लाख पासपोर्ट सालाना जारी करने वाले कार्यालयों की श्रेणी में देहरादून कार्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.