June 23, 2026

हिंदुस्तान के बच्चों का भविष्य और तिरंगे की शान, लोकतंत्र और संविधान से सुरक्षित है – इन्हें ‘वोट चोरी’ से कभी छिनने नहीं देंगे: राहुल गांधी 

Bihar, 19 August 2025,

बिहार के नवादा जिले में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बीजेपी नेताओं ने हिसुआ थाना क्षेत्र में राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस पर राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई, उन्हें थम्स अप किया, फिर हाथ हिलाकर आगे बढ़ गए। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेता बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर के मुद्दे पर वोटरअधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा वोटों की चोरी के खिलाफ जनता को जागरुक करने के लिए निकाली गई है।इस यात्रा के तीसरे दिन गयाजी जिले के वजीरगंज से सुबह करीब दस बजे राहुल गांधी का काफिला नवादा जिले में प्रवेश कर गया।

बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हिंदुस्तान के बच्चों का भविष्य और तिरंगे की शान, लोकतंत्र और संविधान से सुरक्षित है – इन्हें ‘वोट चोरी’ से कभी छिनने नहीं देंगे!’

वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, बीजेपी के लोग मिलकर के गरीब जनता का अधिकार छीन रहे हैं। जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव 2025 में वोट दिया था उन लोगों को अब मृतक घोषित कर दिया गया है। चुनाव आयोग के लोग और भाजपा के लोग समझते हैं कि, बिहार के लोगों को चूना लगा देंगे हम लोग बिहारी है। एक बिहारी सब पर भारी। तेजस्वी यादव ने कहा कि, इस बार जनता पाई पाई का हिसाब लेगी। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा, यह 20 साल से जो सरकार है इसको आप लोगों को उखाड़ के फेंकने का काम करना है। हमारे चाचा नीतीश कुमार आखिरी अवस्था में है बिहार संभाल नहीं रहा है बिहार को तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ाना है।

हिंदुस्तान के बच्चों का भविष्य और तिरंगे की शान, लोकतंत्र और संविधान से सुरक्षित है – इन्हें ‘वोट चोरी’ से कभी छिनने नहीं देंगे: राहुल गांधी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.