June 24, 2026

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 13 नवम्बर और 20 नवंबर को वोटिंग।

दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 13 नवम्बर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार-15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की है।

चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता में बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में चुनाव होगा। वहीं, झारखंड में 81 विधानसभाओं में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 23 नवंबर को दोनों राज्यों में चुनावी नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे।

2019, में महाराष्ट्र में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 105 सीट, संयुक्त शिवसेना को 56 सीटें

एनसीपी- 54 सीट, कांग्रेस- 44 सीटें मिली थीं। 2019 में झारखंड में,जेएमएम- 30 सीटें, कांग्रेस- 16 सीट

बीजेपी- 25 सीट जेवीएम(पी)- 3 सीट और आजसू- 2 सीट प्राप्त हुई थी।

Voting in Maharashtra on November 20 and in Jharkhand on November 13 and 20.

 

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 13 नवम्बर और 20 नवंबर को वोटिंग।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.