June 24, 2026

Voting was done through postal ballot.

देहरादून , जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून टिहरी गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र सोनिका ने आज अपर सिटी मजिस्ट्रेट कचहरी परिसर में बनाये गए डाक मतदान केन्द्र तथा पुलिस लाईन रेसकोर्स में बनाये गए डॉक मतदान केन्द्र केन्द्र का निरीक्षण किया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के  लिए डॉक मतपत्र के माध्यम से जनपद देहरादून अन्तर्गत 01-टिहरी गढवाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सात तथा 05-हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की तीन विधानसभाओं के लिए अपर सिटी मजिस्ट्रेट कचहरी परिसर में बनाये गए डाक मतदान केन्द्र में मतदान किया गया। कुल 203 मतदाता के सापेक्ष आज तक 185 मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया।
इसी प्रकार पुलिस लाईन रेसकोर्स में बनाये गए डॉक मतदान केन्द्र केन्द्र 13 अप्रैल 2024 कल 511 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया। तथा  आज 731 कार्मिकों ने मतदान किया।

Voting was done through postal ballot.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.