October 19, 2026

सीजेपी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर डराने की कोशिश की जा रही है। हम डरने वाले नहीं है और ना ही हम पीछे हटेंगे। ये लंबी लड़ाई है और हम तैयार हैं: अभिजीत दीपके,

Delhi 18 October 2026,

शुक्रवार को कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दीपके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को, एक साल तक शांति और व्यवस्था बनाए रखने का लिखित आश्वासन देने के बाद दीपके रिहा कर दिया गया। मीडिया से बातचीत में दीपके ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में हुई गिरफ्तारियों और हिरासत की कार्रवाई के जरिये उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

में दीपके ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि सीजेपी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस और न्यायायिक हिरासत में लिया जा रहा है। हमें डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है और ना ही हम पीछे हटेंगे। ये लंबी लड़ाई है और हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दीपके ने आगे कहा, “उम्मीद है कि दास और रांका जल्दी ही जेल से रिहा हो जाएंगे। मैं

14 अक्टूबर को दास और रांका को तब गिरफ्तार किया गया, जब सीजेपी के सदस्य पर जंतर-मंतर में घुस गए। इन पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने का भी आरोप है। इसके बाद, एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं शुक्रवार को कनॉट प्लेस में सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने से पहले दीपके को हिरासत में ले लिया गया था। शनिवार को, एक साल तक शांति और व्यवस्था बनाए रखने का लिखित आश्वासन देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.