Recent Posts

March 30, 2026

करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

 

मृतक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मेंटेनेंस का कार्य करता था

एसबीटी न्यूज़ उत्तराखंड

कोटद्वार। जसोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में एक श्रमिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कीरतपुर जिला बिजनौर निवासी घनश्याम (35) पुत्र अशोक जसोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मेंटेनेंस का कार्य करता था। मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब वह कार्य करते हुए करंट की चपेट में आने से क्रेन से नीचे गिर गया, जिसके उसकी मौत हो गई।

गौर हो कि दुर्घटना में घनश्याम के सिर पर गहरी चोट आई। अन्य श्रमिकों के द्वारा फैक्ट्री मालिक को इसकी सूचना दी गई। श्रमिक घनश्याम को लेकर बेस चिकित्सालय पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समय रहते ही अगर घनश्याम को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। क्योंकि घनश्याम के सिर पर गंभीर चोटें आई थी और उसके सिर से काफी खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि घायल श्रमिक घंटों तक फैक्ट्री के अंदर पड़ा रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.