Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
XPoSAT एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह का इसरो ने किया सफल प्रक्षेपण: भारत बना वेधशाला ऑब्जेटरी रखने वाला दूसरा देश। - Separato Spot Witness Times
अंतरराष्ट्रीय समाचार

XPoSAT एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह का इसरो ने किया सफल प्रक्षेपण: भारत बना वेधशाला ऑब्जेटरी रखने वाला दूसरा देश।

श्रीहरिकोटा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने आज सोमवार, 1 जनवरी को ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों की स्टडी के लिए देश का पहला पोलरिमेट्री मिशन (XPoSat) का प्रक्षेपण किया है। इसका इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा से सुबह प्रक्षेपण किया। XPoSAT एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के साथ, भारत अमेरिका के बाद ब्लैक होल का अध्ययन के क्षेत्र में वेधशाला ऑब्जेटरी रखने वाला दूसरा देश बन गया है।

इसरो के हवाले से बताया गया है कि, एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह सहित कुल 11 उपग्रहों के साथ, पीएसएलवी रॉकेट का आज प्रक्षेपण हुआ। बाद में XPoSat satellite को सफलतापूर्वक 650 किमी कक्षा में स्थापित कर दिया गया।इसरो का पहला एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह यानी एक्सपोसैट एक्स-रे स्रोत के रहस्यों का पता लगाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्सपीओसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अंतरिक्ष समुदाय के साथ-साथ इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, 2024 की शानदार शुरुआत के लिए, हमारे वैज्ञानिकों को धन्यवाद! यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए अद्भुत खबर है और इस क्षेत्र में भारत के कौशल को बढ़ाएगा। भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरी अंतरिक्ष समुदाय को शुभकामनाएं।

Related posts

मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज: कांग्रेस ने कहा सुप्रीम कोर्ट में अपील जायेगी।

Dharmpal Singh Rawat

हूती विद्रोहियों ने इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से हवाई हमला

Dharmpal Singh Rawat

अमेरिका एवं ब्रिटेन सेना ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किए हमले।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment