June 30, 2026

XPoSAT एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह का इसरो ने किया सफल प्रक्षेपण: भारत बना वेधशाला ऑब्जेटरी रखने वाला दूसरा देश।

श्रीहरिकोटा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने आज सोमवार, 1 जनवरी को ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों की स्टडी के लिए देश का पहला पोलरिमेट्री मिशन (XPoSat) का प्रक्षेपण किया है। इसका इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा से सुबह प्रक्षेपण किया। XPoSAT एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के साथ, भारत अमेरिका के बाद ब्लैक होल का अध्ययन के क्षेत्र में वेधशाला ऑब्जेटरी रखने वाला दूसरा देश बन गया है।

इसरो के हवाले से बताया गया है कि, एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह सहित कुल 11 उपग्रहों के साथ, पीएसएलवी रॉकेट का आज प्रक्षेपण हुआ। बाद में XPoSat satellite को सफलतापूर्वक 650 किमी कक्षा में स्थापित कर दिया गया।इसरो का पहला एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह यानी एक्सपोसैट एक्स-रे स्रोत के रहस्यों का पता लगाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्सपीओसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अंतरिक्ष समुदाय के साथ-साथ इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, 2024 की शानदार शुरुआत के लिए, हमारे वैज्ञानिकों को धन्यवाद! यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए अद्भुत खबर है और इस क्षेत्र में भारत के कौशल को बढ़ाएगा। भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरी अंतरिक्ष समुदाय को शुभकामनाएं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.