June 24, 2026

आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका” विषय पर कार्यशाला।

देहरादून 26 जून 2022,

उत्तराखंड: “आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका” विषय पर सचिवालय देहरादून में कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में अपर सचिव आपदा प्रबंधन आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया की भूमिका आपदा के दौरान और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। मीडिया व आपदा प्रबंधन तंत्र का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।

कार्यशाला में सूचनाओं के तीव्र प्रेषण तथा मीडिया प्रबन्धन पर विशेष बल दिया गया। इस कार्यशाला में वक्ताओं ने आपदा प्रबंधन से जुड़े लोगों के नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने की जरूरत बताई।

इस मौके पर नोडल अधिकारी सूचना मनोज श्रीवास्तव, प्रभारी समाचार दूरदर्शन राघवेश पाण्डे, अनुपम त्रिवेदी , सुभाष गुप्ता तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.