June 24, 2026

उत्तराखंड भू कानून में संशोधन हेतु मांगे गए सुझाव।

देहरादून 1 अक्टूबर 2021,

क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा उत्तराखंड में सख्त भू- कानून लागू करने की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भू कानून संशोधन समिति का गठन किया गया था जिसके अध्यक्ष सुभाष कुमार पूर्व आईएएस हैं।

डॉक्टर बी़वीसी आर पुरुषोत्तम सदस्य सचिव/सचिव राजस्व ने अपील पत्र जारी किया है, जिसमें बताया कि राज्य में औद्योगिक विकास अन्य विकास कार्यों एवं राज्य में कृषि भूमि के संरक्षण हेतु गठित भू कानून संशोधन समिति का गठन किया गया है। संशोधन की संभावनाओं को और अधिक बेहतर बनाने के दृष्टिगत इच्छुक नागरिकों से सुझाव लेने एवं जनसुनवाई के माध्यम से विचार लेने का निर्णय लिया गया है। 31 अक्टूबर 2021 तक अपने क्रमवार सुझाव राजस्व परिषद की ईमेल आईडी पर अथवा डाक पत्र द्वारा प्रेषित कर सकते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.