August 8, 2026

ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे।

देहरादून 24 अक्टूबर 2022,

ब्रिटेन में दोबारा हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लीज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद चुनाव हो रहे हैं। ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला है। चुनाव में काफी पीछे रहने के पश्चात प्रधानमंत्री की दावेदार पेनी मोरडॉन्ट द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। 45 दिनों तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद फिर चुनाव कराए गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से हट गए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.