June 26, 2026

“एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम।

देहरादून 3 फरवरी 2023,

देहरादून में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘राष्ट्र-सर्वोपरि’ की भावना से ओत-प्रोत हमारे वीर सैनिकों ने सदैव ही देश की आन-बान और शान को अक्षुण्ण रखने का कार्य किया है। देवभूमि उत्तराखण्ड के अनेकों वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिये अपने प्राण न्योछावार किये हैं। हमारे जवानों ने विश्व को यह आभास कराया है कि हम शांति का उपदेश देने के साथ समय आने पर दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने की क्षमता भी रखते है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण विश्व, भारत की शक्ति एवं सामर्थ्य से परिचित हुआ है, जिसका परिणाम है कि अब कोई भी दुश्मन हमारी ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। हमारी सेना दुश्मन की गोली का जवाब गोलों से देती है। कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के एमडी श्री निखिल मोहन द्वारा जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.